हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा दिनांक 12.07.2023 से दिनांक 31.07.2023 तक महिलाओं के लिये “विधिक जागरुकता कार्यक्रमों” के आयोजन हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार अध्यक्षता में अपर जिला जज /नोडल, अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, हापुड़ डा० रीमा बंसल एवं अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमति छाया शर्मा द्वारा आज दिनांक 06 जूलाई 2023 को प्रातः 10:00 बजे जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारीगण को आयोजित होने वाले विधिक जागरुकता शिविरों के सफल आयोजन के लिये सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया एवं जिला विकास अधिकारी, श्री देवेन्द्र प्रताप को समस्त ब्लाकों में ग्राम विकास अधिकारी को शिविरों में महिलाओं को समस्त पंचायतों से जागरुकता हेतु बुलाने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री सुनील त्यागी को आदेशित किया गया कि किसी एक डाक्टर जो सर्वाईल कैंसर एवं अन्य चिकित्सा कानूनों के बारे में जानकारी रखता हो को कार्यक्रम में जानकारी देने हेतु प्रतिभाग करने हेतु नियुक्त करने करें। इसके अलावा उपस्थित समस्त अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमति छाया शर्मा द्वारा बताया गया कि उपरोक्त आयोजित होने वाले शिविरों में 15 वर्ष से अधिक की लड़कियों एवं महिलाओं के विधिक एवं संविधानिक अधिकारों के बारे में जागरुक किया जायेगा। आयोजित हुई बैठक में नायब तहसीलदार श्री वैशाली अहलावत, जिला प्रोवेशन अधिकारी, श्री अभिषेक कुमार, सहायक श्रम आयुक्त, श्रीमति सर्वेश कुमारी, उपजिलाधिकारी, हापुड़ प्रहलाद सिंह आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























