
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा शनिवार को हापुड़ पहुंची जहां अपना दल एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण गोयल के आवास रामगंज हापुड़ में उनका जोरदार स्वागत हुआ। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श हुआ। लखनऊ से हापुड़ पहुंची रेखा वर्मा ने कहा कि 2027 के चुनाव में अपना दल एस अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। संगठन चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगा और धरातल पर कड़ी मेहनत कर रहा है। पार्टी की कमियों को दूर कर उसे मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों से भी लगातार संपर्क साधा जा रहा है।
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि अपना दल एस दलित, शोषित, वंचित और किसानों की हक की लड़ाई लड़ रही और आगे भी लड़ती रहेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ अपना दल एस आदेश त्यागी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण गोयल मैदा वाले, अंशु गर्ग आदि ने उनका स्वागत किया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























