हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ बुधवार को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज नहीं किया बल्कि वकीलों पर हमला किया है जबकि अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने महिला अधिवक्ताओं पर भी जमकर लाठियां चलाई। इसी के साथ अध्यक्ष ने कहा कि नाले में गिरे वकीलों को भी पुलिस ने मारा। मामले में गंभीरता जताते हुए यू पी बार काउंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि एक वकील को चार-चार पुलिस कर्मियों ने मारा जैसे अधिवक्ता गैंगस्टर है। वकीलों के साथ बर्बरता हुई है।

हापुड़ में जिला जज रविंद्र कुमार प्रथम, यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष तथा अधिवक्ताओं के बीच बैठक भी हुई। बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने मांग की है कि घायल वकीलों को सरकार मुआवजा दे। साथ ही उनके इलाज की व्यवस्था की जाए। मामले में अविलम्ब प्रभावी सार्थक कार्रवाई सरकार करें नहीं तो तीन सितंबर को यूपी बार काउंसिल की आपात बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान यूपी बार काउंसिल के सदस्य, डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता, संजय कंसल, अनिल आजाद आदि उपस्थित रहे।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130




























