
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारी व सदस्यों ने बुधवार को हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को सौपा। मांग की कि अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा किया जाए। जनता को सस्ता और सुलभ न्याय पहुंचने के लिए शीघ्र से शीघ्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना हो।
अधिवक्ता हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी परिसर में एकत्र हुए जिन्होंने हापुड़ के तहसील चौराहे पहुंच कर अपनी मांगों को उठाया और प्रधानमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन को एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को सौंपा।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल ने बताया कि 850 किलोमीटर की दूरी तय कर वादकारियों व अधिवक्ताओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाना पड़ता है। ऐसे में सभी को काफी ज्यादा परेशानी होती है। पिछले 50 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही जिससे अधिवक्ताओं में काफी रोष है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808


























