हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न कराकर एक मिसाल कायम की है, जो अन्य के लिए अनुकरणीय है। चुनाव अधिकार सुबोध त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सतेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार प्रजापति, सहसचिव पद पर अनुज चौहान, लेखा निरीक्षक पद पर नवनीत कुमार सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए है।
सर्वसम्मति के आधार पर तय किया गया है कि सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक वर्ष में दो-दो प्रत्याशी कार्य करेंगे, जिनका कार्यकाल छह-छह माह का होगा। पहले छह माह में सचिव पद पर सुहेल आलम और शेष छह माह में चंद्रशेखर चौहान कार्य करेंगे। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर पहले छह माह में अजय यादव और शेष छह माह में हरिशंकर राणा कार्य करेंगे। सर्वसम्मति से हुए चुनाव पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई वितरित की। इस मौके पर चौधरी अमरपाल, बलराज त्यागी, सुरेंद्र नागर, कलीम खान, विकास पुंडीर, शाकिर अली, पियूष गोयल, हेमंत गौड़, आदित्य शर्मा, अरुण अग्रवाल, मिलिन कुमार, संदीप सैनी, महताब चौधरी, संजीव समंतराज, विकास गुप्ता, श्रीनिवास, अनिल चौहान, इंतजार, शरीफ आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























