👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के मामले में गुरुवार को धौलाना तहसील में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और लाठी चार्ज के विरोध में अपना गुस्सा जाहिर किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। गुस्साए अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धौलाना में बार एसोसिएशन धौलाना ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और कहा कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द से जल्द ध्यान दें।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246



























