हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हुए उपद्रव के मामले में 17 नामजद समेत 267 अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं बुधवार को हापुड़ पहुंचे यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि 48 घंटे के भीतर आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
बुधवार को हापुड़ में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। मामले ने तूल पकड़ा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। हापुड़ में पुलिस ने अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिससे वकीलों में गुस्सा है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























