
रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रभा विहार में रुपयों के लेनदेन को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। हमले में तीन लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
हापुड़ की स्वर्गाआश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी चित्रा सिरोही ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उनके भाई आकाश निर्वाण के पास विपिन निवासी गांव ददायरा का फोन आया। विपिन ने अनिल कुमार, प्रदीप यादव निवासी मोहल्ला प्रभा बिहार और सतनाम निवासी गांव मलकपुर द्वारा हिसाब करने की बात कहते हुए उनके भाई को बुलाया। विपिन की बातों पर विश्वास कर वह, उनके पिता विजेंद्र सिंह और भाई कार से अनिल के घर पहुंचे। आरोप है कि यहां पहुंचने पर आरोपी अनिल, प्रदीप ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से उनके पिता व भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके भाई को कार से भी खींचा। इतना ही नहीं आरोपी प्रदीप ने उनकी डंडों से पिटाई की जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर विपिन, प्रदीप यादव, अनिल कुमार, सतनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रदीप, अनिल और सतनाम को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343































