लाठीचार्ज प्रकरणः नवीन एसआईटी कमेटी ने वकीलों को अपना पक्ष रखने हेतु 11 सितम्बर को बुलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिनांक 29.08.2023 को हुई घटना के समस्त पहलुओं की जांच हेतु उत्तर प्रदेश शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-3 संख्या-1112वी/ छ-५०-3-2023-12पी/ 2023 दिनांक 30 अगस्त 2023 के द्वारा मण्डलायुक्त मेरठ मंडल की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था। घटना की जाँच हेतु मण्डलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ की अध्यक्षता में गठित जांच समिति के सदस्यों द्वारा दिनाक 01-09-2023 से मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस हापुड़ में उपरोक्त घटना से सम्बंधित समस्त पक्षों के बयान एवं साक्ष्य उपलब्ध कराने हेतु समस्त जनमानस को सूचित किया गया था। पुनः उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय ज्ञापन संख्या 1133पी/ छ-४-५०-३-५०-3-23-1201 / 2023 (संशोधित) गृह (पुलिस) अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक 4 सितम्बर 2023 के द्वारा मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में आयोजित जनहित याचिका संख्या 2009/2023 में पारित आदेश दिनांक 04-09-2023 के अनुपालन में जांच समिति/एसआईटी के गठन में आशिक संशोधन करते हुए सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
तंतसंदर्भ में सम्पूर्ण जांच समिति/एस०आई०टी० द्वारा गहन विचारोपरान्त प्रश्नगत प्रकरण से सम्बंधित समस्त अधिवक्तागण पुनः सूचित किया जाता है कि घटना के सम्बन्ध में मौखिक अभिलेखीय ऑडियो/ वीडियो तथा अन्य साक्ष्य दिनांक 11-09-2023 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाऊस हापुड में गठित नवीन जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करा सकते हैं।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























