👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के बलवापुर गांव में आठ जनवरी को पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दम घुटने की वजह से महिला की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।
बता दें कि बलवापुर गांव में 29 वर्षीय राजेश्वरी पत्नी ललित रविवार की रात को पशुओं को घेर में चारा डालने गई थी जहां उसका शव मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने पति ललित को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





























