👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी एक किसान के घर पर रहकर मजदूरी करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर मध्य प्रदेश के जनपद सहडोल के गांव खमरिया का रहने वाला था जिसका नाम प्रीतम था। प्रीतम लगभग छह वर्षों से किसान के यहां नौकरी कर रहा था जो कि शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। शनिवार को जब परिजनों ने प्रीतम को उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद किसान ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृश्य मामला बीमारी से मौत होना पाया गया है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250




























