हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना की मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार की रात को निर्माण के दौरान लेंटर गिर गया जिसमें एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र फेज 3 में स्थित सुख स्टील लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को फैक्ट्री के परिसर में लेंटर डाला जा रहा था जो अचानक गिर गया। इस दौरान 28 वर्षीय राजमिस्त्री महेंद्र निवासी गाजियाबाद सेटरिंग के ऊपर खड़े होकर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान रहे लेंटर गिरने से मलबे की चपेट में आ गए जिसकी मौत हो गई। मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041






















