
कृष्ण-सुदामा मित्रता-नाटिका प्रस्तुत की
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के पावन वर्षायोग नमोस्तु भवन पर मैत्री दिवस पर ‘ कृष्ण-सुदामा मित्रता ‘ नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम सयोजिका मीनू जैन ने कहा कि नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हम उच्च पद पर पहुंच जाने के बाद भी बचपन के मित्रो को न भूले, आवश्यकता पडने पर उनकी मदद अवश्य करें।प्रातःकाल नमोस्तु भवन पर 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने जैन साधको को चमत्कारिक अराधना तथा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर शान्ति धारा कराई ,मगंल प्रवचन, महाआरती गुरू भक्ति के कार्यक्रम हुए। आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने कहा कि दिगम्बर जैन मुनि समाज के अन्य सन्तो से अलग होते हैं उनका तप,त्याग, संयम अलग प्रकार का है वे दिगम्बर रूप मे रहते है वे वासना विकार से दूर होते है ,24 घन्टे मे केवल एक बार ही अन्न, जल ग्रहण करते हैं,2 माह से 4 माह के बीच केश लोच करते हैं।प्रगति जैन, गरिमा जैन, मीतीशा जैन,मनीषा जैन, रेखा जैन, मीनू जैन, विनोद बाला जैन, नीता जैन, मगन जैन, मंजू जैन, डोलनी जैन,श्वेता जैन, सुधीर जैन, अनिल जैन, अशोक जैन ,सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, जतिन जैन, तरूण जैन, पंकज जैन, राजेश जैन, बिजेंद्र जैन, मनीष जैन आदि उपस्थित थे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























