हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में भाजपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मंजू कंसल रही.
कार्यक्रम में सूबे सिंह ने छात्रों को श्री कृष्ण के जन्म से जुड़ी कहानी को विस्तार से बताया. श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ स्कूल में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मूलचंद, प्रियंका, गीतांजलि, मंजू, चांदनी, अनु त्यागी, विनोद आदि मौजूद रहे.























