हापुड सीमन (ehapurnews.com):स्वाधीनता के अमृत महोत्सव व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीडा भारती हापुड़ द्वारा खेल चेतना मेला में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को हापुड में किया गया।
क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रधानाचार्या चारु गुप्ता, उप प्रधानाचार्य अज़हर खान व जिला वॉलीबॉल संघ सचिव एच एस पंवार के द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ द्वीप प्रज्लित करके किया गया। प्रधानाचार्या चारु गुप्ता ने कहा की वह खेल को खेल भावना से खेलें। अपने खेल को निखारने के लिए संघर्ष जारी रहना चाहिए। खेल में हार और जीत दोनों का सामना करना पड़ता है। खेल से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है साथ ही इनसे जीवन में सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बढ़चढ़ हिस्सा लें। ये मानसिक और शारीरिक विकास में मददगार है। जिला वॉलीबॉल संघ सचिव एच एस पंवार ने कहा की युवाओ का होसंला बढ़ाते हुआ कहा युवा शक्ति यदि अपनी ताक़त को सही दिशा में इश्तेमाल करे तो वह अपने समाज और देश को उन्नति की ओर ले जा सकती हैं ।उन्होंने कहा कि समाज को आज नशा मुक्त करने के लिए युवा को आगे आना होगा और समाज में फैली हर कुरीति को दूर करने का प्रयास करना होगा। उन्होंने क्रीड़ा भारती की भी तारीफ़ की और कहा की उनकी यह पहल आज सभी युवाओं को खेल के प्रति जागृत करेगी तथा उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेले। कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अन्डर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान सेंट जेवियर पिलखुवा और द्वितीय स्थान विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा और द्वितीय स्थान दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक बालिका वर्ग विभिन्न विद्यालयों से 15 टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ज़िला संरक्षक ब्रिजेश कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा, नगर उपाध्यक्ष सुबोध त्यागी, राजेंद्र गुर्जर, कनक गुप्ता, कीर्ति गौतम, विनीता शर्मा, संगीता त्यागी, शिवानी, सीमा त्यागी, रोहताश सिंह, अनूप पवाँर, मनोज अग्रवाल, अंकुर बजरंग, रोहित सिंह, महेंद्र, रंजन, सुनील तोमर, आशीष निर्णायक मंडल में मौजूद रहे।


























