हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीडा भारती हापुड़ द्वारा खेल चेतना मेला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें विभाग संचालक राष्ट्रीय सेवक संघ जतीन स्वरूप, क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष विशाल मित्तल, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, अमरपाल सिंह द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। विभाग संघ संचालक राष्ट्रीय सेवक संघ जतीन स्वरूप ने कहा कि युवाओं को फिट रहने के लिए प्रतिदिन योगा व व्यायाम, दौड़ना एवं खेलकूद करते रहना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युवाओ को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए। जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा कि कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में अन्डर 17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान इण्डय ग्लोबल स्कूल चोपला और द्वितीय स्थान सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ व अन्डर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान एल० एन० पब्लिक स्कूल हापुड़ और द्वितीय स्थान सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ ने प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल बालक वर्ग में अंडर-14 की 12 टीमें और अंडर-17 की 8 टीमें कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ज़िला कबड्डी संघ के सचिव पुनीत कुमार तेवतिया, ज़िला संरक्षक ब्रिजेश कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा, वंदना सिंघल, योगिनी मुनीश त्यागी, इश्वरी, क्रीड़ा अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, सुबोध त्यागी, मनोज अग्रवाल, सचिन कौशिक, रोहित सिंह, कपिल शर्मा, परवीन, प्रशांत शर्मा निर्णायक मंडल में आदि लोग मौजूद थे।




























