हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे कोरी समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा और कोरी जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। गुरुवार को अखिल भारतीय कोली-कोरी समाज के बैनर तले पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए और कहा कि कोरी समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे जबकि पहले कोरी समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी होते थे। अपनी इस मांग को लेकर कोरी समाज ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
कोली समाज का कहना है कि पहले भी कई बार उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दुष्यंत कोरी, विकास कुमार कोरी, महेंद्र सिंह कोरी, राजेंद्र कोरी, आकाश कोरी, मूलचंद कोरी आदि उपस्थित रहे।
किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14…
Read more
























