हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या महाविद्यालय हापुड़ के अंग्रेजी विभाग में सोसायटी के तत्वाधान में ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आभा शुक्ला कौशिक द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने ओरियंटेशन के महत्व पर बल दिया तथा छात्राओं को सिलेबस से परिचित कराया तथा पठन-पाठन की नवीन तकनीकी एवं परंपराओं की ओर छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि केरियर की सफलता के लिए ज्ञान अत्यंत आवश्यक है इसी श्रृंखला में श्रीमती मीनू कश्यप (असि.प्रो.) ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों उद्देश्य तथा प्रवक्ताओं के विषय में विस्तृत रूप से बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजू लता छिल्लर ने छात्राओं को संबोधित किया एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु ज्ञान पर बल दिया। उन्होंने छात्राओं के सर्वंगीण विकास पर बल दिया तथा मौलिकता को विशेष रूप से अपनाने का आह्वान किया। विभागीध्यक्षा डॉ अरुणा शर्मा ने उर्जा स्वरूप प्राचार्या एवं सहयोगी प्रवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम की सफलता का श्रेय अंग्रेजी विभाग के सभी कर्मठ एवं प्रतिभाशाली प्रवक्ताओं को दिया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ आभा शुक्ला एवं मीनू कश्यप ने देकर छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































