हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दरोगा कार चालक को थप्पड़ मार रहा है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की शाम का है। जब पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित सीएनजी पंप पर मारवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी मनीष बालियान अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए सीएनजी पंप पहुंचे। इसी दौरान एक अस्पताल की गाड़ी भी पंप पर पहुंची। दरोगा का कहना है कि चालक लाइन से नहीं आया। जब दरोगा ने उसे लाइन से आने की हिदायत दी तो चालक अभद्रता करने लगा। ऐसे में उन्होंने कार चालक को थप्पड़ मार दिया। यह घटना सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरोगा मनीष बालियान का कहना है कि मामले में उनकी कोई गलती नहीं है।
हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…
Read more



























