हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ विधानसभा सीट लम्बे अर्से से सुरक्षित सीट है। लगातार तीन बार पराजय का मुंह देख कर विधानसभा 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी और भाजपा के विजयपाल विजयी हुए थे। हापुड़ विधानसभा व नगर पालिका परिषद हापुड़ पर भले ही भाजपा का कब्जा हो, परंतु लोकसभा-2019 के चुनाव परिणाम व किसान आंदोलन को देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा को हापुड़ विधानसभा सीट पर विजय पताका फहराने के लिए कड़ी मशक्त करनी होगी। भाजपा प्रदेश हाई कमान कोई रिस्क लेने को तैयान नहीं है और वह ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने का विचार कर रही है। जो सीट को सहज ही निकाल ले।
वैसे तो हापुड़ से भाजपा से टिकट चाहने वालों की लम्बी कतार है जिनमें वर्तमान विधायक विजय पाल, भूतपूर्व विधायक जय प्रकाश व बिजेंद्र कुमार नक्शे वाले, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, डा. शिवकुमार, भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला पंचायत की पूर्व चेयरमैन अमृता कुमार, मुंशी लाल जंयत, मनोज बाल्मीकि, सतीश प्रमुख, गौरव रुड़की वाल, मोहन कुमार के नाम सुनने में आ रहे है।
यह तो आप निश्चित समझो की भाजपा प्रदेश हाई कमान किसी बाहरी प्रत्याशी को तो चुनाव मैदान में नहीं उतारेगी, क्योंकि गत दो विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम हाई कमान देख चुकी है। भाजपा हाई कमान एक तिकड़ी को भी तोड़ना चाहती है, क्योंकि तिकड़ी के विरुद्ध पनप रहे विद्रोह के स्वर हाई कमान के कानों तक पहुंच चुके है। भाजपा में भीतरघात भी पनप रहा है। भाजपा हाई कमान विधायक विजयपाल की परफोरमेंस विधानसभा में देख चुकी है।
अब देखना यह है कि भाजपा प्रदेश हाई कमान किस चेहरे को विधानसभा चुनाव में हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में उतारती है। किसी नए चेहरे को लाने की भी चर्चाएं चल रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























