👁 0 views Views
जानें, कौन-कौन वारंटी जेल गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ भर में पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान छेड़ा हुआ है और विभिन्न थानों की पुलिस ने 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गांव बड़ा बक्सर के नरेंद्र, थाना हापुड़ देहात पुलिस ने कोटला सादात के राहुल उर्फ सतेंद्र सिंह, फूलगढ़ी के महाराज व अब्दुल सलाम, थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव बहादुर ठेरा के जाविद, आबिद, साहिल, रोहित व सलारपुर के अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी तारीख पर अदालत में हाजिर नही हुए थे जिस पर वारंट जारी हो गए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























