हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने वर्ष 2022-23 में जनपद हापुड़ के तीन विधायकों को क्षेत्र में विकास के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए की विधायक निधि दी। गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के खाते में सिर्फ 10.65 लाख रुपए शेष हैं। बता दें कि हरेंद्र सिंह तेवतिया पहली बार विधायक बने और उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास के लिए कई कार्य किए। हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती दूसरे स्थान पर तथा धौलाना विधायक धर्मेश तोमर तीसरे स्थान पर रहे।
तीन-तीन करोड़ रुपए की मिली विकास निधि से हरेंद्र सिंह तेवतिया ने दो करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए से विकास कार्य कराएं। फिलहाल उनके खाते में 10.65 लाख रुपए ही शेष हैं। विधायक विजयपाल आढ़ती ने दो करोड़ 80 लाख रुपए से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव ग्राम्य विकास विभाग को दिए। उनके खाते में सिर्फ 20 लाख रुपए ही शेष हैं। धौलाना विधानसभा सीट के विधायक धर्मेश तोमर ने दो करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपए ही विकास कार्य पर खर्च किए। उनके खाते में 50 लाख 70 हजार रुपए से अधिक धनराशि शेष है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225
अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
https://youtu.be/TouSDyvqmww





























