हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए उन जिलों में सरसों और रागी के बीज निशुल्क वितरित करने का फैसला लिया है जहां कमजोर मानसून के चलते कम बारिश हुई है। इसके लिए सरकार ने 867 लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया है। इस संबंध में शनिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए कृषि विभाग के इस बाबत लाए गए प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
बताते चलें कि बीज प्रमाणीकरण योजना के तहत वर्ष 2022-23 में विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पकालीन सरसों एवं सामान्य सरसों तथा रागी के प्रमाणित बीजों के वितरण पर अनुदान के रूप में क्रियान्वित की जाएगी। निशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण जिलों में 25% अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों तथा 75% अन्य जाति के किसानों को किया जाएगा। चयनित किसानों में 30% महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किया जाएगा। योजना के लागू होने से लगभग एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन अल्पकालीन या सामान्य सरसों एवं 6000 मीटर टन रागी का उत्पादन प्राप्त होगा और लाभार्थी किसान को औसतन 10,000 रुपए प्रति हेक्टेयर का लाभ पहुंचेगा।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर

































