जानें, कब-कब और कहां-कहां चलेगा अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान












जानें, कब-कब और कहां-कहां चलेगा अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए ने जनपद में हो रहे अवैध निर्माण व मानत विपरीत निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिसके लिए प्राधिकरण ने तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। यह अभियान 8 मई से 28 मई तक चलाया जाएगा। अभियान के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर प्राधिकरण द्वारा मई 2024 में अवैध अवैध कालोनियों, अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान चलाने हेतू पुलिस फोर्स की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि प्राधिकरण के द्वारा हापुड, पिलखुवा एवं गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध कालोनियों, अवैध निर्माणों वो विरुद्ध ध्वस्तीकरण, सीलिंग अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। अभियान के समय मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की आवश्यकता होगी। जिससे प्रभावी रूप से शान्तिपूर्वक अवैध निर्माणों, अवैध कालोनियों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान चलाया जाना सम्भव हो सकें। पिलखुवा विकास क्षेत्र में 8 मई 2024, कोतवाली एवं हाफिजपुर 14 मई 2024, गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र 17 मई, बाबूगढ़ विकास क्षेत्र 22 मई, हापुड़ देहात क्षेत्र 24 मई, सिम्भावली विकास क्षेत्र 28 मई को अभियान चलाया जाएगा। हापुड़ पिलखुवा विकास अब व्याप्क स्तर पर अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू करने वाला है।

इन तिथियों में ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान हेतु मजिस्ट्रेट नामित करने तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!