जानें,आबकारी विभाग ने किन्हें दिया सही शराब बेचने का प्रमाण पत्र
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आबकारी विभाग शराब की दुकानों की अकस्मात जांच करता है और जांच के दौरान ठीक ठाक शराब बेचने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से प्रमाण पत्र देता है कि आप शराब नियमों के मुताबिक कर रहे हो और विभाग को आप से कोई शिकायत नहीं है।ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला है।
गोपालजी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 द्वारा सोमवार को देशी/विदेशी/ बियर दुकान ग्राम जरोठी श्यामपुर रोड, विदेशी/ देशी श्याम उद्दीन पुर दरारा, देशी/विदेशी/बीयर स्वर्ग आश्रम रोड दुकानों का गहन आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया व गोपनीय रुप से टेस्ट पर्चेज कराया गया, विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया। रैण्डम रुप से दुकान में रखे पौवो, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए।
उन्होंने सभी अनुज्ञापीओ को निर्देशित किया कि तत्काल अपना कोटा उठाना सुनिश्चित करें।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी रहेगी ।





























