👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर हापुड़ की प्रबंधक समिति के चुनाव की घोषणा होते ही लोग सक्रिय हो उठे हैं अब चारों ओर इस चुनाव की ही चर्चा है।चुनाव प्रधान, उपप्रधान, मंत्री,उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, आडिटर तथा 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होगा।कौन किस पद पर चुनाव लड़ेगा अगले सप्ताह में तस्वीर साफ हो जाएगी।फिलहाल भारी अंतर से हार जीत की प्रबल सम्भावना दिखाई दे रही है।




























