हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ द्वारा बुधवार को चाँद बीबी स्कूल, ग्राम उलधन, में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सचिव मुदित मोहन अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक मिल का पत्थर है जो बच्चों को अपने देश के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है। संस्था के उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सभी विद्यार्थी में भारत की संस्कृति को बताना है और संस्था का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी भारत की संस्कृति को जाने, इसलिए सभी स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक विवेक अग्रवाल ने बताया कि सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रथम और द्वितीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509































