हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा शनिवार को श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर प्रेमपुरा से हर मिलाप मंदिर से शक्ति डेयरी से ओम पब्लिक स्कूल से शिवपुरी से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। मां चंडी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मैय्या से फिर पधारने की कामना की। मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवरात्रों में चंडी मैय्या की पालकी यात्रा हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जा रही है। शनिवार को पालकी का विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया गया। इस दौरान महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अखिल अग्रवाल, विनीत, नवीन, महेश, केशव शर्मा, अनुज, मनु, आशीष, हर्ष शर्मा आदि भक्त उपस्थित रहे। बता दें कि रविवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा सुबह 5:00 बजे मंदिर से प्रारंभ होकर भगवती गंज से मजिस्ट्रेट कॉलोनी से नई मंडी से पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी।
































