हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा शुक्रवार को हापुड़ के चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कॉलोनी से टीएसएस स्कूल, जेके कॉलोनी से भगवानपुर से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। मां चंडी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मैय्या से फिर पधारने की कामना की। मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवरात्रों में चंडी मैय्या की पालकी यात्रा हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जा रही है। शुक्रवार को पालकी का विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया गया। इस दौरान महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अखिल अग्रवाल, विनीत, महेश, केशव शर्मा, अनुज, मनु, आशीष आदि भक्त उपस्थित रहे। बता दें कि शनिवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा सुबह 5:00 बजे मंदिर से प्रारंभ होकर हापुड़ के प्रेमपुरा से हर मिलाप मंदिर से शक्ति डेरी से ओम पब्लिक स्कूल से शिवपुरी से होते हुए चंडी मंदिर पहुंचेगी जहां यात्रा विश्राम करेगी।
पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को सम्मानित किया। 38…
Read more
























