
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
चाकूबाज को मिली एक दिन की सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध रुप से चाकू रखने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
अभियुक्त शहनवाज उर्फ काला द्वारा अवैध रुप से चाकू रखने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 643/2004 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हापुड नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुए जेल मे बिताई गयी अवधि (01 दिवस) व 1,000/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी शहनवाज उर्फ काला पुत्र शरीफ निवासी रोड़वेज के पीछे अलीनगर कस्बा व थाना खतैली जनपद मुजफ्फरनगर है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























