जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग को छुड़ाने का प्रयास कर रहा 10 वर्षीय किशोर करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया. उपचार के लिए परिजनों ने दीपांशु को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया. बुधवार की शाम किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम छा गया.
बता दें कि मामला दस्तोई रोड पर स्थित मोहल्ला जसरूपनगर का है जहां एक मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में दीपांशु पुत्र संजय की पतंग फंस गई. पतंग उतारने के लिए दीपांशु ने मोहल्ले के तीन-चार बच्चों को इकट्ठा किया और मकान की छत पर चढ़कर पतंग उतारने का प्रयास करने लगा. तभी वह करंट की चपेट में आ गया जिससे दीपांशु झुलस गया. आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया. बुधवार की शाम किशोर ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050




























