
काइट सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने शिक्षा व जागरूकता के लिए कराया सीरत-ए-नबी टेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काइट सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सीरत-ए-नबी टेस्ट का सफल आयोजन एम.आर.जी. सेकेंडरी स्कूल, बजेहरा कलां में किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 6,7,8 के अनेक स्कूल एवं मदरसों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के आयोजक सोहिल सैफ़ी रहे, जिन्होंने अपने सहयोगियों – कादिर, इरफ़ान, क़ासिम, नूर आलम, शादाब, कमरान आदि – के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
ट्रस्ट के संस्थापक दानिश हक़ीक़त ने कहा, “इस परीक्षा का उद्देश्य केवल इस्लामी इतिहास का ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार स्थापित करना है।” उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा समाजिक सुधार की सबसे बड़ी नींव है, और काइट सोशल वेलफेयर ट्रस्ट अपने अभियान “शिक्षा सबके लिए” के माध्यम से हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर स्कूल और मदरसो के स्टाफ जिनके प्रति ट्रस्ट ने आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























