👁 0 views Views
गुरुवार को हुई बारिश ने गंगा के खादर क्षेत्र में लोगों की समस्या बढ़ा दी। बारिश के चलती आई बाढ़ से एक किसान का आशियाना ढह गया। गांव साकरपुर में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया। किसान के घर पर आफत बनकर टूटी बारिश ने उसका घर ही उजाड़ दिया। फिलहाल किसान ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई। घरों में पानी घुसने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया। कोरोना काल में जलभराव होने से बीमारी और संक्रमण का खतरा और भी बढ़ गया है।
































