रंगदारी न मिलने पर किन्नर की गाड़ी में लगाई आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों द्वारा एक किन्नर की गाड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी।
किन्नर संजना ने बताया कि वह असौड़ा में किराए के मकान में रहती हैं। एक बदमाश उनसे लगातार रंगदारी मांग रहा है। जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार कर दिया तो संजना ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने गुरुवार की रात उसके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगा दी। जब तक आग पर काबू पाया जा सका कार बुरी तरह जलकर राख हो गई थी। पीड़ित किन्नर ने मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























