हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में छुट्टी होने के पश्चात जमकर बेल्ट, लाठी-घूंसे चले। दोनों ही एक दूसरे पर हावी होने का प्रयास करते हुए नजर आए। जिसने भी यह तस्वीर देखी वह चौंक गया। आपको बता दें कि खुलेआम हुई इस दबंगई से कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब लोगों ने दीवान पब्लिक स्कूल के सुरक्षा गार्ड्स से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा तो उन्होंने अपना पल्ला यह कहकर झाड़ लिया कि छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महज स्कूल की सीमा तक ही सीमित है। अन्य अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
हालांकि स्कूलों की छुट्टी चल रही है लेकिन दसवीं में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं यथावत हो रही हैं। शनिवार को हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए, छात्रों को समझने का प्रयास भी किया लेकिन छात्र किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद दोनों ही यहां-वहां भाग खड़े हुए। काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था व स्कूल मैनेजमेंट पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
समृद्धि ज्वैलर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं




























