
हापुड की बेटी खुशी अग्रवाल को बीटेक में मिला कांस्य पदक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड की शिवपुरी निवासी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजय अग्रवाल (सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता) की बेटी खुशी अग्रवाल ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर से बीटेक गणित एवं संगणक विज्ञान
में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।संस्थान के 16 वे दीक्षान्त समारोह मे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुशी अग्रवाल को कांस्य पदक प्रदान किया।बेटी सफलता पर परिवार में हर्ष है और मित्रों ने बधाई दी है।इस सफलता का श्रेय बेटी अपने गुरूजी ,पिता व माता डा सीमा अग्रवाल को दिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867


























