👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): मकर संक्रांति के अवसर पर हापुड़ की नवीन मंडी के पास खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि मकर संक्रांति इस वर्ष कुछ लोगों ने 14 जनवरी को मनाई तो कुछ ने 15 जनवरी को। हापुड़ की नवीन मंडी के पास हेमंत तोमर पुत्र डॉ. पृथ्वी सिंह तोमर ने खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान नेपाल सिंह, ओम करण सिंह, अनिल कुमार, राजवीर, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।

























