खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली की हापुड जनपद में 21 मई को रहेगी धूम










खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली की हापुड जनपद में 21 मई को रहेगी धूम
हापुड़ सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के 04 जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 05 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अनुसार दिनांक 5 मई 2023 की प्रातः 9:00 बजे जूपिटर हाल, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में लांच सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस लांच सेरेमनी के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के मस्कट, एंथम लोगो एवं जर्सी का उद्घाटन किया गया तथा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश के 04 रूटों पर मशाल रैलियों को रवाना किया गया।
उपरोक्त के क्रम में जनपद हापुड में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली का आगमन दिनांक 20 मई 2023 की रात्रि 7:45 बजे होगा। मशाल रैली के स्वागत एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में दिनाक 15 मई 2023 को विकास भवन सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गयी थी, जिसमें मशाल रैली को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गई है।
खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल रैली का आयोजन जनपद हापुड़ में दिनांक 21 मई 2023 की प्रातः 7:30 बजे कलेक्ट्रेट हापुड में किया जायेगा। मशाल रैली कलेक्ट्रेट हापुड से प्रारम्भ की जायेगी। तथा तहसील चौराहा हापुड़ पर समाप्त की जायेगी।
मशाल रैली में जूडो, कराटे, योगा, स्काउट गाइड, एन०सी०सी०, युवा मंगल दल एवं विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करेगें तहसील चौराहा हापुड से मशाल रैली के सदस्य डी०एक पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में पहुँचेग, जहाँ उनका स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम किये जायेगे, इसके पश्चात मशाल रैली के सदस्यों को ब्रजघाट पर नौकायान कराया जायेगा। गढ़मुक्तेश्वर के पश्चात रैली के सदस्य पुनः अपरान्ह 12:00 बजे हापुड जे०एम०एस०वर्ल्ड स्कूल में पहुॅचेगे जहाँ उनका स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम किये जायेगे, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल हापुड के पश्चात मशाल रैली के सदस्य अपरान्ह 1:30 बजे राजपूताना रेजीमेंन्ट इन्टर स्कूल पिलखुआ में पहुॅचेगे जहाँ उनका स्वागत समारोह किया जायेगा। इसके पश्चात मशाल रैली के सदस्य अपरान्ह 2:30 बजे हापुड सिचाई गेस्ट हाउस पहुँचकर दोपहर का भोजन ग्रहण करके विश्राम करेगे। उपरोक्त कार्यक्रम के उपरान्त दिनांक 21 मई 2023 को मशाल रैली के सदस्य सायं 5:00 बजे मेरठ रवाना हो जायेंगे।
खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु मशाल रैली के आगमन दिनांक 20 मई 2023 को सायं 7:45 बजे से लेकर जनपद हापुड़ में सम्पूर्ण भ्रमण के दौरान तथा मेरठ बार्डर तक सदस्यों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था करायी जायेगी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी।
खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 तृतीय संस्करण का आयोजन प्रदेश के 4 शहरों लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्वनगर, गोरखपुर एवं दिल्ली में प्रथम बार कराया जा रहा है, इसमे भारत वर्ष के 200 विश्वविद्यालयों के 4774 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। यह प्रतियोगिता दिनांक 25 मई 2023 से लेकर 02 जून 2023 तक आयोजित की जायेगी प्रतियोगिता की ओपनिंग सेरेमनी बी०बी०डी० बैडमिन्टन अकेदमी लखनऊ में दिनांक 25 मई 2023 को की जायेगी।
जनपद हापुड़ से शूटिंग की खिलाड़ी संस्कृति बाना  का सेक्स-2 के लिये सिलेक्शन हुआ

BRAINWAVES INTERNATIONAL SCHOOL : SUMMER CAMP (22 MAY TO 31 MAY)








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!