
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका निम ने सेवा पखवाड़ा के तहत हापुड़ की रेलवे रोड पर खीर का प्रसाद बांटा जिसे लोगों ने बढ़-चढ़कर ग्रहण किया। इस दौरान अलका निम ने सरकार की योजनाओं को भी गिनाया और बताया कि किस तरह डबल इंजन की सरकार तेजी से कार्य कर रही है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में भाजपाई जगह-जगह जाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा की वरिष्ठ समाज सेविका ने अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ की रेलवे रोड पर देवी मां को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जिसे बढ़-चढ़कर लोगों ने ग्रहण किया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























