हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गैर कानूनी धंधों में लिप्त रह क अथाह सम्पत्ति एकत्र करने वाले धंधेबाजों की सम्पत्ति कुर्क करने का असर जनपद हापुड़ में भी देखने को मिल रहा है।
थाना धौलाना के एक गुंडे, हापुड़ कोतवाली के एक लाटरीबाज तथा थाना बहादुरगढ़ में डेढ़ साल मे दोगुना धन करने का लालच देने वाले एक कम्पनी के 10 डायरेक्टरों की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है और यह सिलसिला अभी भी जारी है।
हापुड़ का एक कैरोसीन किंग है जिस पर मिलावटी डीजल व पैट्रोल का धंधा करके अथाह सम्पत्ति एकत्र करने का आरोप है। इस कैरोसीन किंग पर थाना हापुड़ देहात में मुकद्द्मा दर्ज है। कैरोसीन किंग अपने बचाव के लिए इधर-उधर भागा फिर रहा है, परंतु बाबा की सख्ती के कारण किंग का बच पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। कैरोसीन किंग पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























