कालेज स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन व हवन का आयोजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के राम निवास स्मारक बालिका इन्टर कालेज के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को प्रातःकाल हवन का आयोजन हुआ, सरस्वती वन्दना,स्वागत गान हुआ, छात्रा तान्या तथा परी ने नृत्य और पायल ने गीत प्रस्तुत किए। कालेज प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी ने कालेज की प्रगति रिपोर्ट मे बताया कि वर्ष 2023 का कालेज हाईस्कूल बोर्ड का रिजल्ट 100 प्रतिशत तथा इन्टर बोर्ड का 97 प्रतिशत रहा, कालेज में 1500 छात्राएं अध्यनरत हैं,विभिन्न क्षेत्रो मे उच्च कीर्तिमान स्थापित करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है। देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से कवि वैभव शर्मा, उमेश शर्मा, मोनू मधुकर, अवनीश सिह॔ समर्थ, महेश वर्मा, आशुतोष आजाद ,विकास त्यागी ने काव्यपाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन कवि विकास त्यागी ने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन कालेज शिक्षिका शिवानी श्रीवास्तव ने किया।
समारोह मे कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार त्यागी, मंत्री अनूप गर्ग, कोषाध्यक्ष अनिल त्यागी, कालेज प्रधानाचार्या सिप्पी वर्मा,सुरेश चन्द जैन, बृजभूषण त्यागी, सुरेश चन्द सम्पादक, जगदीश प्रसाद आलू वाले, रामकुमार गर्ग एडवोकेट, सुधीर त्यागी, पूर्व प्रधानाचार्या पूनम त्यागी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























