
कस्तूरबा की छात्रा बनी एक दिन की बीएसए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार सुबह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुचेसर चौपला हापुड़ की कक्षा 8 की छात्रा दीपिका एक दिन की बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाई गई। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत छात्रा दीपिका ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की कार्यशैली को समझा। उन्होंने स्टॉफ को निर्देश दिए। छात्रा दीपिका नै जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्य को एक दिवस के अधिकारी के कार्य को एक दिवस के छात्रा को बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतू तोमर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। छात्रा ने बीएसए बनने पर सभी लोगों को समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। छात्रा ने कहा कि सभी टीचर बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं। सभी बेसिक शिक्षा कार्यालय के कर्मियों द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद की गरिमा के अनुरूप छात्रा द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनका अनुपालन किया। छात्रा का बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ बनने का अनुभव उत्साहवर्धक उत्साहवर्धक रह रहा
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























