👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन शनिवार आज नहीं होगा। बनारस से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15127 व दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15128 शुक्रवार को निरस्त रही। शनिवार आज भी ट्रेन का संचालन नहीं होगा। रविवार से ट्रेन का संचालन बहाल होगा। रेलवे लाइन पर हो रहे मरम्मत कार्य व बारिश के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है जिसकी वजह से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आज भी संचालित नहीं होगी।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922




























