हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के अनेक व्यापरिक संगठनों ने कसेरठ बाजार का नाम दिवंग्त व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल के नाम पर रखने की मांग की है।
आढ़ती टिम्बर एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार गोयल, श्री सनातन धर्म सभा के मंत्री रविंद्र कुमार गुप्ता दी कसेरा एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को नगर पालिका के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत को ज्ञापन सौंपे और बताया कि सदैव व्यापरिक की लड़ाई लड़ने वाले व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल को कोरोना काल में प्रभु ने हमसे छीन लिया था। उनकी याद को सदैव स्मरणीय बनाए रखने के लिए कसेरठ बाजार हापुड़ का नाम व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल मार्ग रखा जाए। चेयरमैन ने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320

























