हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को कसेरा एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के भव्य मन्दिर का निर्माण हुआ है जिसमे रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22.01.2024 दिन सोमवार को होने जा रही है जिसको पूरा विश्व एक त्योहार के रूप में मनाने जा रहा है। इस कार्य के मध्य कसेरा एसोसिएशन ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लाइव दिखाने के लिए एक बड़ी LED स्क्रीन का प्रबन्ध और पूरे बाजार को भगवामय कर सजवाने और सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ कर प्रसाद वितरण करने का फैसला लिया है एवं शाम को बाजार में स्तिथ राम मंदिर में 551 दीपक प्रज्जलित करने का भी फैसला लिया है। शाम को कसेरा एसोसिएशन के समस्त दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर दीप प्रजवल्लित कर खुशिया मनाएंगे।
बैठके में कसेरा एसोसिएशन के अध्य्क्ष जितेंद्र जैन जिम्मी, महामंत्री गोविन्द अग्रवाल, टप्पू जैन, योगेन्द्र अग्रवाल, विनीत जैन, नवनीत अग्रवाल, सिद्धार्थ मित्तल,सोनू मोनू जैन, प्रदीप जैन, विनोद गोयल, अशोक गोयल, सतीश चंद अग्रवाल, दिनेश गुप्ता,भजन वर्मा,अमित शर्मा, हनी गोयल,जितेंद्र कंसल,राजेश जैन, अंकुर कंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295






























