
हापुड़ के कार्तिक त्यागी को केकेआर ने 30 लाख में खरीदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के गांव धनोरा निवासी क्रिकेटर कार्तिक त्यागी को केकेआर ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। कार्तिक के केकेआर में चयन होने से जनपदवासियों में खुशी की लहर है जिन्होंने कार्तिक त्यागी और उसके परिजनों को शुभकामनाएं दी।
कार्तिक त्यागी के पिता किसान योगेंद्र त्यागी, मां नीलम त्यागी ने बताया कि कार्तिक त्यागी का जन्म 8 नवंबर 2000 को जनपद हापुड़ के धनौरा गांव में हुआ था। कार्तिक ने 12 साल की उम्र में हापुड़ के क्लब में क्रिकेट के टिप्स सीखना शुरू किया और धीरे-धीरे कड़ी मेहनत के पश्चात उन्होंने कई मुकाम हासिल किए। उनका चयन केकेआर के लिए हो गया है। ऐसे में उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808




























