हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कारगिल दिवस पर रविवार को लोगों ने कारगिल के अमर बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रविवार को अनेक लोग नगर पालिक परिषद हापुड़ में स्थित शहीद स्तम्भ पर पहुंचे और कारगिल के शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज वाल्मिकी ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण भारतवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सैनिकों व सैनिक परिवारों के प्रति सहानुभूति रखने और उन्हें सम्मान देने का आह्वान किया।

हापुड़ के गांव उदयपुर का लायंस नायक चमन सिंह व लुहारी नायक सतपाल सिंह कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये थे जिन्हें आज श्रद्धांजसि दी गई। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने भी शहीदों को याद किया।

नील गगन लाए हैं कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:

























