👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगातट के शमशान घाट पर मृतकों के परिवारजनों से की जा रही अवैध वसूली करने वालों को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने खूब हड़काया और चेतावनी दी कि यदि अंतिम संस्कार के लिए आए लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बता दें कि बृजघाट शमशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों के परिवारजनों से एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए 20-25 हजार रुपए और इससे अधिक की भी वसूली की जा रही थी। इस आशय की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने वायरल खबरों को संज्ञान में लेकर बृजघाट गंगा तट पर पहुंचे और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।






























