हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्वर्गीय मंजीत कौर मैमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में यू वाई डी एस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन का स्कोर बनाया जिसमे आदित्य अग्रवाल ने 42 रन, अथर्व शर्मा ने 37 रन, तनिष्क शर्मा ने 36, समर्थ साहनी ने 29, हर्षित तोमर ने 28 और यजुर ने 24 रन का योगदान दिया।
245 रन का पीछा करते हुए अल्फा की टीम 37.2 ओवर में 206 रन पर ढेर हो गयी। अल्फा क्रिकेट अकादमी की तरफ से अम्बर जग्गी ने 84 रन बनाकर टीम की जीत की उम्मीद कायम रखी लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। यू वाई डी एस की तरफ से कनिष्क शर्मा ने 3 विकेट, समर्थ साहनी ने दो, तनिष्क व धुरुव ने 1 – 1 विकेट लिए।
कनिष्क शर्मा को यु वाई डी एस टीम की जीत मे अहम योगदान देने की वजह से उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*































