हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्री गंज रोड पर शनिवार की शाम को पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया। इसी दौरान प्रशासनिक अमले को देख कमल डोसा प्लाजा का संचालक मौके से रेस्टोरेंट को बंद कर भाग खड़ा हुआ। जब टीम कमल डोसा प्लाजा के पास पहुंची तो नाले के उपर लगे टीन को अंदेखा कर आगे बढ़ गई। नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन भी थी लेकिन अधिकारियों ने न जानें क्यों कोई जहमत नहीं उठाई जो कई सवाल खड़े करता है। साथ ही सड़क के किनारे रखे काउंटर को भी वहीं छोड़ दिया। विभाग की इस अंदेखी को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि कमल डोसा प्लासा के संचालक ने एक बार फिर अतिक्रमण की ओर कदम बढ़ा दिया।
बाज नहीं आ रहा होटल संचालक:
रविवार की शाम को देखा गया कि कमल डोसा प्लाजा का काउंटर नाले के ऊपर था। जबकि नियम यह कहते हैं कि काउंटर और सारा सामान नाले के पीछे होना चाहिए। धीरे-धीरे होटल का संचालक सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण कर रहा है। बता दें कि आमतौर पर होटल की कुर्सियां भी सड़क पर ही बिछाई जाती है। जहां पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारी पेट्रोलिंग भी करते हैं लेकिन इस बेखौंफ बैठे संचालक का कुछ नहीं होता।
अधिकारियों ने क्यों नहीं चलाई जेसीबी?:
सूत्रों द्वारा यह भी बताया जाता है कि कुछ अधिकारी तो मुफ्त में डोसे का स्वाद भी चखते हैं जिससे कमल डोसे वाला सड़क को भी कब्जे में कर होटल का संचालन करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उस दौरान जेसीबी मशीन, पुलिस बल साथ थी लेकिन अवैध कब्जे के खिलाफ अधिकारी आखिर क्यों शांत हो गए?
अधिकारियों से सांठगांठ की आ रही बू:
ऐसे में कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं:
1. पिछले काफी समय से होटल के संचालक ने अतिक्रमण किया हुआ जिसपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
2. शनिवार को अभियान के दौरान टीन शेड को क्यों कार्रवाई नहीं की गई?
3. सड़क पर रखे काउंटर के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया?
4. डोसा संचालक ने पुन: अतिक्रमण कर विभाग को चुनौती दी
5. अधिकारियों से सांठगांठ कर भ्रष्टाचार की आ रही बू
6. सबसे बड़ा सवाल यह है कि फ्री गंज रोड पर जिस तरह से होटल संचालक ने कब्जा किया हुआ है उसपर कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में कड़ी कार्रवाई कब होगी?
कमल को देखकर अन्य भी कर रहे कब्जा:
कमल डोजा प्लाजा के संचालक को देखकर अन्य होटल संचालक भी सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं। यदि प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारी कमल डोसा प्लाजा के खिलाफ कार्रवाई की होती तो बाकी होटल वालों की इतनी हिम्मत नहीं पड़ती।
लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसने की जरुरत:
यह बात गले से नहीं उतरती कि होटल संचालक द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर किसी की निगाह नहीं पड़ी। ऐसे में लापरवाही अधिकारियों पर शिकंजा कसने की भी जरुरत है।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083



























